Header Ads

test

विधानसभा चुनावों का फीडबैक लिया

पीलीबंगा. राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. बीडी कल्ला ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों की फीडबैक लिया। सोमवार को वे पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने गरीब वर्ग को रोटी, कपड़ा और मकान देने के साथ युवाओं को रोजगार, वृद्धों को वृद्धावस्था पेंशन के अलावा कई योजनाएं चलाकर प्रदेश का विकास किया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव सिंह जाखड़, गुरदीपसिंह, पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा, पालिका उपाध्यक्ष कमलापति जैन, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष गोदारा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष रफीक मोहम्मद लोदी, पार्षद मनीराम नायक, विनोद सैन आदि मौजूद थे। इसके बाद डॉ. कल्ला ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखदेव सिंह से आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर फीडबैक लिया। 

No comments