Header Ads

test

पार्षद ने इस्तीफा वापस लिया

पीलीबंगा. वार्ड 25 के कांग्रेसी पार्षद विनोद सैन ने पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा को सौंपा इस्तीफा बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में वापस ले लिया। पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा ने बताया कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला था, जिसे आज सुलझा लिया गया। गोदारा ने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को लेकर टेंडर लगे हुए हैं। शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में समान रूप से कार्य करवाए जा रहे हैं। किसी भी ठेकेदार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को पार्षद विनोद सैन ने पालिका प्रशासन पर वार्ड की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पालिकाध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा था। 

No comments