Header Ads

test

सेम समस्या का होगा समाधान : गहलोत

पीलीबंगा क्षेत्र में सेम समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। राज्य के अधिकारियों को इस बारे में विशेष हिदायतें दी गई है। यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि चार वर्षों में जनता ने जो मांगा वो हमने दिया। वसुंधरा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे सत्ता के लिए राजनीति करती हैं और हम सेवा के लिए। गहलोत ने आधे घंटे से अधिक के भाषण में राज्य सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक, सांसद एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तंवर, सांसद भरतराम मेघवाल, विधायक आदराम मेघवाल आदि ने सभा को संबोधित किया। सभा में प्रभारी मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, राज्य मंत्री चौधरी विनोद कुमार, सूरतगढ़ के विधायक गंगाजल मील, जिला प्रमुख शोभा डूडी, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी बिश्नोई, साधना व्यास, शबनम गोदारा, शकीला गोदारा आदि मौजूद थे। 

No comments