Header Ads

test

कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

पीलीबंगा | राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में सोमवार को विभिन्न राजकीय विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बाजू पर काली पट्टी बांधकर तहसील मुख्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। सभी विभागों के कर्मचारियों ने आधे दिन के बाद कार्य का बहिष्कार किया। राजस्थान मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला महामंत्री रामकुमार ने बताया कि यह सिलसिला 25 अपै्रल तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने कनिष्ठ लिपिक व सहायक कर्मचारी का वेतन एवं ग्रेड पे 2400-4200 करने, चयनित वेतनमान 9-18-27 एसीपी से पदोन्नति लाभ देने, मंत्रालयिक कर्मचारी की तीसरी पदोन्नति राजपत्रित पद पर करने की मांग करते हुए तहसीलदार नरेश जोशी को सीएम के नाम का एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के पदाधिकारियों ने भी भाग लेते हुए मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन करने की घोषणा की। समिति की ओर से प्रदर्शन में मनोहरलाल बंसल ने एवं अन्य राजकीय विभागों के कर्मचारियों में मदन गोदारा, मही राम बिश्नोई, रामकुमार, अक्षय दान चारण, चांद सिंह शेखावत, गोविंद पारीक, रणजीत खुडिय़ा, साहब राम बिश्नोई, बलराम स्वामी, इंदरावती, अंजनि शर्मा, अशोक राजपुरोहित, रोहिताश, रणजीत सैन व जगदीश प्रसाद आदि ने भाग लिया। 

No comments