Header Ads

test

कांग्रेस जनविरोधी, भाजपा जनहितैषी

पीलीबंगा | भाजपा के लोक जागरण अभियान के तहत रविवार को खरलियां स्थित रामदेव मंदिर के पास भाजपा द्वारा एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महावीर महला, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा, प्रभारी धर्मपाल सिहाग, पूर्व सरपंच द्रोपदी मेघवाल, हनुमान छीम्पा, चरणङ्क्षसह कम्बोज, मनोहरलाल धारणियां, कुलदीप चनणका व नेकीराम मांझू ने मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान भाजपा नेता चक 14 व 16 पीबीएन, सुंदरसिंह वाला, थिराजवाला, हांसलिया व बिलोचांवाली में भी ग्रामीणों से रूबरू हुए। 

No comments