Header Ads

test

'भारत को जानो' प्रतियोगिता में लिटिल स्कूल ने बाजी मारी

पीलीबंगा | समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की ओर से श्रीपति कन्या महाविद्यालय में रविवार को 'भारत को जानो' सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कस्बे के लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमानप्रसाद जैन व विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा, जगदीश सहारण, जयभगवान अग्रवाल, रामस्वरूप लीला, प्रदीप सुराणा थे। अध्यक्षता संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील लंवगकर ने की। प्रतियोगिता मे कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग की 16-16 टीमों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल पंडितांवाली के अर्चना जंगला व नितिश की टीम ने प्रथम स्थान व वरिष्ठ वर्ग में लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल के आंचल व निशा कस्वां की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये दोनों टीमें आगामी माह में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कार्यक्रम का संचालन प्रकल्प प्रमुख कमल राठौड़, कुलदीप चौहान, दिनेश पारीक, नवदीप भनौत व अनूप गोदारा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका बलविंद्र भनौत, बबीता राजपुरोहित, अशोक खदरिया, आत्मप्रकाश बालान, नारायण दास बंसल ने निभाई। कार्यक्रम मेें भारत विकास परिषद के सदस्य एडवोकेट नंद कुमार शर्मा,विजय बवेजा,अर्जुन सिंह शेखावत, सतवीर कारेला, सौरभ भनौत, संदीप सैन, डॉ. सतीश शर्मा, श्यामसुंदर स्वामी, राजविन्द्र शर्मा, विशाल सहारण आदि ने सहयोग दिया। अंत में शाखा अध्यक्ष बद्रीप्रसाद शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संयोजन विजयचंद दुगड़ व मंच संचालन एडवोकेट अर्जुन सिंह ने किया। 

No comments