Header Ads

test

इंदिरा गांधी से मिली देश को सही दिशा

पीलीबंगा | ब्लॉक कांगेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधीजी का जन्म दिवस नेहरु धर्मशाला में मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री गांधी को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी एवं उनके कार्यकाल के कार्यों पर प्रकाश डाला। यूथ विधानसभा अध्यक्ष विनोद गोठवाल, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक डॉ रफीक मोहम्मद लोदी, सतवीर दयोल, विमुक्त घुमंतू प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनफूलराम नाखाणी, जसवीर, यूथ महासचिव जसपाल दादरवाल, सतपाल सैनी, पूर्व चेयरमैन गंगाराम खटीक, दलीप सहारण, किसान नेता एवं जिलाध्यक्ष सरपंच बलवीर सिंह सिद्धू, ओबीसी के पटेल सोनी, हरभजन सिंह सिद्धू, पार्षद राजू सुथार व कृष्ण पंवार आदि कार्यकर्ताओं ने इंदिरा जी को श्रद्धांजलि दी। 

No comments