Header Ads

test

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आज

पीलीबंगा  | दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित चार नवंबर को कांग्रेस रैली की पूर्व तैयारियों को लेकर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक 31 अक्टूबर बुधवार को प्रात:10 बजे नेहरू धर्मशाला में होगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव सिंह जाखड़ ने बताया कि बैठक में वार्ड अध्यक्ष एवं ग्राम अध्यक्षों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इसके अलावा इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई जाएगी। ब्लॉक सचिव मन फूलराम नाखाणी ने बताया कि विधायक आदराम मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह जाखड़, पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्ण गोयल, महासचिव सुरेश रोहतकिया, जिला सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर सिंह सिद्धू, भंवरलाल गोदारा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। 

No comments