Header Ads

test

पल्लेदार यूनियन हड़ताल पर

पीलीबंगा। सीटू से संबघित पल्लेदार यूनियन के सदस्यों ने जिला यूनियन के आह्वान पर मजूदरी बढ़ाने की मांग करते हुए बुधवार को नवीन मंडी यार्ड के मुख्य गेट पर ताला जड़ हड़ताल पर चले गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से नवीन मंडी यार्ड के व्यापारियों तथा यार्ड में जिन्स लेकर आए किसानों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पल्लेदार यूनियन के सदस्य नारेबाजी करते रहे।

हड़ताल से नवीन मडी यार्ड में बोली कार्य भी ठप हो गया। इधर, मंडी यार्ड के बाहर खड़े किसानों ने भी आक्रोश व्यक्त किया। इस बीच मौके पर पहुंचे कई वरिष्ठ व्यापारियों ने पल्लेदारों को समझाने का प्रयास किया। परंतु वे अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमानप्रसाद जैन सहित अन्य पदाघिकारी हनुमानगढ़ के लिए रवाना हो गए।

यहां फूडग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन कार्यालय में जिला पदाघिकारियों व व्यापारियों के मध्य हुई वार्ता में पल्लेदारों की 20 प्रतिशत मजदूरी बढ़ाने पर सहमति हुई। इसके बाद सदस्यों ने  हड़ताल वापस लेकर कार्य शुरू कर दिया। वार्ता में यूनियन की ओर से रिछपाल, नसीब खान, मलकीत सिंह, आत्मा सिंह ने भाग लिया।

No comments