Header Ads

test

"नारी शक्तिस्वरूपा है "

पीलीबंगा | साध्वी सुमनश्री के सानिध्य एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की उपमंत्री विजयलक्ष्मी भूरा एवं पूर्व अध्यक्ष सौभाग देवी बैद के निर्देशन में जैन भवन प्रांगण में दिशा-बोध सेमीनार होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री मधुरलता की गीतिका से हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा नाहटा ने साध्वी श्री कनकप्रभा के संदेश का वाचन किया। महिला मंडल की स्थानीय अध्यक्ष विनोद छाजेड़ ने स्वागत भाषण व मंत्री कुसुम बांठिया ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष द्वारा प्रदत्त संदेश पढ़कर सुनाया। बैद ने कहा कि नारी शक्तिस्वरूपा है जो हर स्थिति में सामंजस्य बिठाते हुए हर क्षेत्र मे अपना योगदान दे सकती है। साध्वी सुरेखा ने कहा कि दिशा-बोध के अभाव मे लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने हर सदस्य को संस्था का सजग प्रहरी बन कार्य करने का आह्वान किया। कन्या मंडल व महिला मंडल की सदस्याओं ने संयुक्त रूप से 'धन्य-धन्य हैं भाग्य आज म्हारा, श्रीमान जी पधारया' गीतिका प्रस्तुत की। विजयलक्ष्मी भूरा ने महिला मंडल को 'स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज', कन्या सुरक्षा अभियान एवं 'आओ चले गांव की ओर' आदि योजनाओं के बारे में नारी को शक्ति, शिक्षा व संपदा की त्रिमूर्ति बताया। साध्वी सुमनश्री ने नारी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणाधिपति गुरुदेव तुलसी ने भी नारी जाति के उत्थान को राष्ट्र का उत्थान बताया। कार्यक्रम में विमला बांठिया, विमला देवी सुराणा एवं विद्या देवी सुराणा ने अतिथियों को साहित्य भेंट कर उनका सम्मान किया। संचालन बिंदु दुग्गड़ ने किया। 

No comments