Header Ads

test

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का समापन

पीलीबंगा  अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का समापन रविवार को अहिंसा दिवस के रूप में साध्वी सुमन श्री के सान्निध्य में जैन भवन प्रांगण में मनाया गया। साध्वी सुमन ने कहा कि हिंसा केवल शरीर के द्वारा ही नहीं होती, मन व वचन से भी हो सकती हैं। किसी के प्रति बुरा सोचना भी ङ्क्षहसा का ही एक रूप है। सुरेखा ने अङ्क्षहसा के साम्राज्य की स्थापना किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। साध्वी मधुर लता ने मधुर गीत के द्वारा अङ्क्षहसा के महत्व पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका उपाध्यक्ष कमलापति जैन द्वारा अणुव्रत गीत के द्वारा हुआ। अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष आत्मप्रकाश बालान ने स्वागत भाषण दिया एवं अणुव्रत समिति को हरसंभव सहयोग देने की अपील जनसमूह से की। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि की संचालिका रानी बहन ने कहा कि शांति एवं अङ्क्षहसा आत्मा के मूल तत्व है, पर इस क्रोध, लोभ एवं अहंकार ने कब्जा जमा लिया है। बीदासर से बांठिया ने भी विचार रखे। अणुव्रत समिति के मंत्री अर्जुनङ्क्षसह ने सभी का आभार जताया। प्राचार्य केशरदेव शर्मा, तरुण संघ अध्यक्ष नारायणदास बंसल, एकता मंच सचिव रोहित सहगल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बद्रीप्रसाद आदि लोग मौजूद थे। सभी अतिथियों को अणुव्रत समिति की तरफ से साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन कमलापति जैन ने किया। 

No comments