Header Ads

test

हनुमानगढ़ जिले का स्थापना दिवस आज


आज हनुमानगढ़ जिला 19वां स्थापना दिवस मना रहा है।
टाउन स्थित भटनेर दुर्ग का निर्माण लगभग 1700 साल पहले हुआ था। जैसलमेर के राजा भाटी के पुत्र भूपत ने पिता की स्मृति में इसका नाम भटनेर रखा। खास बात यह है कि मुगल शासक तैमूर ने अपनी आत्मकथा 'तुजुक ए तैमूर' में इस किले को हिंदुस्तान में सबसे मजबूत किला बताया। सन् 1805 में बीकानेर के राजा सूरत सिंह ने भाटियों को हराकर भटनेर पर अधिकार कर लिया और इसका नाम हनुमानगढ़ रखा। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत ने इसे श्रीगंगानगर से अलग कर इसे 12 जुलाई 1994 को हनुमानगढ़ जिले का रूप दिया।  

जनसंख्या - 17,59,650

नगरपालिका  6

ग्राम पंचायत  251 

उप तहसील  3

तहसील  7 

No comments