Header Ads

test

कर्मचारी रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी का गठन

पीलीबंगा | अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को पतराम भांभू व हरलाल ढाका की संयुक्त अध्यक्षता में कृषक विश्राम गृह में हुई। इसमें प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर 11 जुलाई को उद्योग मैदान जयपुर में प्रस्तावित कर्मचारी रैली को सफल बनाने के लिए तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मनोहरलाल बंसल को संयोजक, राधाकृष्ण को उपसंयोजक एवं विनित सेतिया, नेत राम शास्त्री, रामेश्वरलाल, सुरेश कुमार, धर्मपाल आल्हा, मगरूर सिंह व रामकुमार घिलोटिया को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। पटवार संघ के देवीलाल धारणियां, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रहलादराय पारीक, बिहारीलाल कड़वासरा, कृषि पर्यवेक्षक संघ के विनिता सेतिया, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के रामकुमार घिलोटिया, गिरदावर संघ के धर्मपाल आल्हा एवं अधीनस्थ वन सेवा संघ के रामेश्वरलाल बिश्नोई ने भी संबोधित किया। 

No comments