Header Ads

test

उड़ान भरने की आस

पीलीबंगा। जसपालसिंह व लखविंद्रसिंह के हैलीकॉप्टर आकार के विमान को आसमान में उड़ान भरने की उम्मीद फिर जगी है। छह दिन पहले अहमदाबाद से आई एक टीम ने जसपालसिंह से संपर्क उसकी वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात कराने का भरोसा दिलाया है। यह मुलाकात हैलीकॉप्टर के उड़ान को लेकर होनी है। ज्ञात रहे कि यहां के वार्ड 25 निवासी जसपालसिंह व लखविन्द्रसिंह ने 2009 में करीब 9 क्विंटल वजन का हैलीकॉप्टर बनाया था। प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने से उनका विमान उड़ान भरने से वंचित रह गया था। बकौल जसपाल सिंह वह कुछ अलग कार्य करना चाहता था।

उसने अपने साथी लखविन्द्र सिंह के सहयोग से हैलीकॉप्टर बनाने के लिए फाइबर, एल्युमीनियम व लोहे का सामान एकत्र किया। करीब अठारह माह की कड़ी मेहनत के बाद दोनों ने तीन लाख रूपए खर्च कर 65 हॉर्स पावर का एक सीट वाला 4 टन वजनी हैलीकॉप्टर तैयार कर दिया। उनकी उम्मीद उस समय धरी रह गई जब उसे उड़ाने को लेकर रक्षा मंत्रालय व जिला प्रशासन से अनुमति मांगी। अनुमति नहीं मिलने पर दोनों को निराशा हाथ लगी।

इसके बावजूद दोनों प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी व राहुल गांधी से मिले और हैलीकॉप्टर की उड़ान के लिए स्वीकृति दिलाने की गुहार की। उनके मुताबिक उनकी गुहार को अनसुनी कर दी गई।

उनके मुताबिक अब अहमदाबाद से आई टीम के आश्वासन के बाद उन्हें फिर से हैलीकॉप्टर के उड़ान भरने की आस बंधी हैं। वे इसे लेकर काफी खुश हैं।

No comments