Header Ads

test

"भाजपा मुस्लिम वर्ग की हितैषी" : फजरूद्दीन नागरा

पीलीबंगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल की बैठक रविवार को कृषक विश्राम गृह में अध्यक्ष अरविन्द जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची ने कांग्रेस पार्टी को मुसलमानों का शोषण व गुमराह करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

मोर्चा अध्यक्ष फजरूद्दीन नागरा ने भाजपा को मुस्लिम वर्ग की हितैषी पार्टी बताया। बैठक में महामंत्री सुनील सैन, मंत्री केसी चौधरी, भाजयुमो  अध्यक्ष संदीप जाखड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सलीम मोहम्मद, इस्माइलखां, इब्राहिम खान, हाकमअली, अयूबखान, अनवरखां, यूनूस, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश सैन, दारासिंह, कुंदनलाल गिलहोत्रा, नवदीप झोरड़ व हसंदीप हंस ने भी विचार रखे।

No comments