Header Ads

test

विद्यार्थियों को जर्सियां बांटी


    



पीलीबंगा | तेरापंथ महिला मंडल की ओर से शुक्रवार को 'आओ चले गांव की ओर' कार्यक्रम के तहत वार्ड 25 में बृज कोश विद्यालयों में जाकर जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सियां व जुराबें वितरित की गई। अध्यापिका पाकीजा ने स्वागत गीत के द्वारा महिला मंडल का स्वागत किया। इसके बाद शायर, कुसुम, सिंपल बांठिया, प्रतिभा दुग्गड व नीना जैन ने मधुर गीति प्रस्तुत किया। पुष्पा नाहटा व प्रतिभा ने विद्यार्थियों को संस्कारवान बनने की प्रेरणा दी। महिला मंडल अध्यक्षा विनोद छाजेड़ ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच रखने की बात कही। उधर, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को तरुण संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय सरना द्वारा 25 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गर्म जर्सियां वितरित की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका नीलम रानी गर्ग ने सरना का आभार जताते हुए उनकी सराहना की।




No comments