Header Ads

test

व्यापार मंडल कार्यालय का उद्घाटन

 
पीलीबंगा | नवीन मंडी यार्ड परिसर में नवनिॢमत व्यापार मंडल कार्यालय का उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन जिंदल ने शुक्रवार को किया। उन्होंने व्यापारियों व किसानों को संबोधित करते हुए मंडी परिसर में व्याप्त समस्याओं को शीघ्र हल करवाने की बात कही। इस मौके पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कश्मीरी लाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष भंवरलाल गोदारा, जिला सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष बलवीरसिंह सिद्धू, कृषि उपजमंडी समिति की चेयरपर्सन सावित्री मेघवाल, सचिव शिवसिंह सहित भारतीय किसान संघ, किसान संघर्ष समिति, व्यापार मंडल एवं धानका-तौला मजदूर यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments