Header Ads

test

विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान

पीलीबंगा. नोहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक अभिषेक मटोरिया सोमवार को एक दिवसीय यात्रा के तहत पीलीबंगा आए। मटोरिया ने यहां अपने कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों के साथ पार्टी गतिविधियों की जानकारी लेकर उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक अभिषेक मटोरिया ने छात्र नेता महेंद्र पारीक के प्रतिष्ठान व्हाइट हाऊस का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, पंचायत समिति प्रधान काका सिंह, पार्षद पति राजपाल झाझडिय़ा, अरङ्क्षवद लखासर, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष संदीप जाखड़, महामंत्री सुनील सैन, रणवीर डेलू, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरङ्क्षवद जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकत्र्ता साथ थे। 

No comments