Header Ads

test

सरसों पर पाला, नष्ट हो रहे हैं पौधे

पीलीबंगा  | कड़ाके की पड़ रही ठंड से सरसों की फसल प्रभावित हो रही है। सप्ताह भर से फसलों पर बर्फ जमने को कृषि वैज्ञानिक नुकसानदेह मान रहे हैं। इससे सरसों की अगेती फसल को ज्यादा नुकसान है।पछेती फसलों पर भी सूखे पाले का असर है। इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में करीब 40 फीसदी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। परेशान किसानों ने अब पौधों को उखाडऩा शुरू कर दिया है। कृषि विभाग पाले से होने वाले नुकसान की बात को स्वीकार कर रहा है लेकिन अभी तक सर्वे के आदेश नहीं दिए गए हैं। 

No comments