Header Ads

test

महंगाई के मुद्दे पर भाजपा की रैली

पीलीबंगा। भ्रष्टाचार, महंगाई व विदेशों में जमा काले धन को देश में वापस लाने के मुद्दे पर 29 जून को नोहर में प्रस्तावित भाजपा के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आज भाजपा कार्यकत्र्ताओं द्वारा अलग-अलग टोलियां बनाकर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जन-सम्पर्क किया गया। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची, देहात अध्यक्ष विनोद धारणियां, नगर मंडल अध्यक्ष अरङ्क्षवद जोशी, भाजयुमो नगर महामंत्री सुनील सैन आदि कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के अयालकी, गोलूवाला, सूरांवाली, खोथांवाली व उमेवाला में जनसम्पर्क कर अधिकाधिक संख्या में नोहर पहुंचने की अपील की। पंचायत समिति प्रधान काकाङ्क्षसह, देहात महामंत्री नत्थूराम बगडिय़ा आदि ने क्षेत्र के 18 एसपीडी, जाखड़ावाली, माणकथेड़ी व बड़ोपल आदि गांवों में जनसम्पर्क किया। वहीं भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरङ्क्षवद लखासर व जिला परिषद सदस्य कुलदीप ङ्क्षसह ने भांभूवाली ढाणी, लौंगवाला, दुलमाना आदि गांवों में जनसम्पर्क किया।

No comments