Header Ads

test

राउप्रावि में नवनिर्मित कमरे का लोकार्पण

पीलीबंगा। सांसद भरतराम मेघवाल व हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार ने रविवार को गांव मसरूवाला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में नवॢनमित कमरे का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि उक्त कमरे का निर्माण मेजरङ्क्षसह भुल्लर व अवतारङ्क्षसह भुल्लर द्वारा अपने पूर्वजों की याद में करवाया है। सरपंच असो. के जिलाध्यक्ष बलबीरङ्क्षसह सिद्धू, रणजीतङ्क्षसह चहल, राजकुमार कड़वा, छगन सोनी, आशीष कंधारी व कृष्ण भांभू आदि ने भुल्लर परिवार की सराहना कीं। सांसद भरतराम मेघवाल व विधायक चौधरी विनोद कुमार का शिक्षा समिति व मेजरङ्क्षसह द्वारा स्वागत किया गया। चौधरी विनोद कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सांसद भरतराम मेघवाल ने गांव मसरूवाला के विकास हेतु सांसद कोटे से ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की। इसमें एक लाख रुपए बरसाती पानी को रीचार्ज बोङ्क्षरग हेतु व डेढ़ लाख रुपए कल्याण भूमि में शैड बनवाने के लिए खर्च किए जाएंगे। सांसद गांव कमाना में ग्रामीणों की समस्याओं से भी रू-ब-रू हुए। इसमें कई समस्याएं मौके पर ही हल की गई। यहां पर भी सांसद ने गांव कमाना व चक जहाना में बरसाती पानी की निकासी के लिए एक-एक लाख रुपए व चक 2 पीबीएन में कल्याण भूमि में शैड बनवाने हेतु डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर सांसद ने सभी से लोगों से विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर सरपंच गंगा देवी, चरणङ्क्षसह, पंच व ग्रामीण उपस्थित थे। मंच संचालन मलकीतङ्क्षसह भुल्लर ने किया।

No comments