Header Ads

test

सफाई व्यवस्था बेहाल

पीलीबंगा। कर्मचारियों के अभाव में कस्बे की सफाई व्यवस्था बेहाल है। वार्डो में गंदगी के ढेर कई दिनों तक नहीं उठाए जाते। इस कचरे में निराश्रित पशु मुंह मारते रहते हैं। नालियों की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो रही। नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा रहता है। पालिका ने 25 में से 15 वार्डो में सफाई कार्य ठेके पर दे रखा है। इनमें से 10 वार्डों के सफाई कर्मचारी वेतन नहीं मिलने के कारण काम छोड़ चुके हैं।
शेष पांच वार्डों में जैसे-तैसे काम चल रहा है। जबकि पालिका के केवल 60 सफाई कर्मचारी ही हैं। लगभग 85 पद लंबे समय से रिक्त हैं।
भर्ती का प्रस्ताव :
इस संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा का कहना है कि बीच में छोड़ा गया सफाई ठेका कार्य सोमवार से शुरू करवाया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में स्वीकृत करवा कर जल्दी ही राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा।

No comments