Header Ads

test

पेड़ गिरने से नहर में कटाव

पीलीबंगा (राजेश/डॉ. शर्मा)। एनडीआर नहर से चक 5 पीबीएन माइनर में गत रात्रि अंधड़ से पेड़ गिर जाने से नहर टूट गई। नहर में करीब आधा बीघा तक लम्बा कटाव हो गया। कटाव से करीब 25-30 बीघा भूमि जलमग्न हो गई। नहर रात्रि के करीब डेढ़ बजे टूटी। इसकी सूचना खेतों में पानी लगा रहे किसानों ने नहर पर कार्यरत मेट को दी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया। किसानों के पास पर्याप्त साधन नहीं होने से नहर के कटाव को बन्द नहीं किया जा सका। रात में टूटी नहर को सम्भालने एवं मौका देखने सायं 5 बजे तक प्रशासन व सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी नहीं आया। हलका पटवारी भी सायं 4 बजे पहुंचा। पूछने पर अन्य कोई काम होना बताया। प्रशासन एवं विभाग की लापरवाही से किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने बताया कि नहर की मरम्मत काफी समय से नहीं हुई है। ना ही नहर की सिल्ट निकाली गई है। पिछले वर्ष नहर पर पेड़ों की कटाई का कार्य शुरू करवाया गया था। पेड़ों की जड़ें निकालने के लिए जेसीबी मशीनों से खुदाई करवाई गई। इस कारण नहर दोनों तरफ से खस्ता हालत में है। नहर का कटाव समय रहते बन्द नहीं करने से काफी लोगों की पानी की बारी खराब हो गई। नहर कटाव से पास की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

No comments