Header Ads

test

फ्लोराइडयुक्त पानी की सप्लाई, लोगों में रोष

पीलीबंगा : जलदाय विभाग द्वारा पालिका क्षेत्र में दी जा रही फ्लोराइडयुक्त भूमिगत पेयजल की सप्लाई को लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों सहित नगर के नागरिकों ने विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष प्रकट किया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पेड़ीवाल व व्यापार मंडल अध्यक्ष शांतिलाल दफ्तरी ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा नहर बंदी से पूर्व ही कस्बेवासियों को विगत कई दिनों से भूमिगत फ्लोराइड युक्त खारे पानी की सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि विभाग द्वारा भूमिगत फ्लोराइड युक्त पानी की सप्लाई बंद नहीं की गई व लीकेज को बंद नहीं करवाया गया तो व्यापार मंडल द्वारा अन्य संस्थाओं के सहयोग से आंदोलन किया जाएगा। विभाग के सहायक अभियंता लालबहादुर गोदारा ने बताया कि वाटरवर्क्स में स्थित डिग्ग्यिों का मरम्मत कार्य करवाने की वजह से नगर में भूमिगत पानी की सप्लाई दी जा रही थी। नहरबंदी से पूर्व ही नहरी पेयजल का भंडारण कर लिया जाएगा साथ ही पेयजल पाइप में हो रहे लीकेज को बंद करवा दिया जाएगा। 

No comments