Header Ads

test

भारतीय किसान संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

पीलीबंगा| भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश की जयपुर में आयोजित हुई दो दिवसीय प्रतिनिधि सभा में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें हनुमानगढ़ के रामकुमार खिलेरी को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विनोद धारणियां को मंत्री नियुक्त किया गया। दोनों की इस नियुक्ति से जिला कोषाध्यक्ष प्रगट सिंह बराड़, संभागीय अध्यक्ष प्रेम बेनीवाल, जिला सदस्य मनोहरलाल धारणियां, तहसील अध्यक्ष हरीश पचार, तहसील महामंत्री जसवंत जाखड़, धन्नाराम गोदारा, संजय गोदारा, तहसील सहमंत्री धर्मपाल गोदारा सहित अन्य कार्यकर्ताओं खुशी प्रकट की है।

No comments