Header Ads

test

कालीबंगा को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का होगा प्रयास

loading...पीलीबंगा | कलेक्टर दिनेशचंद जैन ने रविवार को कालीबंगा स्थित पुरातत्व साइट व संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कालीबंगा को जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे लेकर पुरातत्व विभाग के आला अधिकारियों के साथ जल्द बैठक की जाएगी ताकि अंतरराष्ट्रीय महत्व के इस स्थल को असली पहचान मिल सके। उन्होंने बताया कि कालीबंगा साइट को संरक्षित रखते हुए दर्शकों के लिए खोलने के प्रयास किए जाएंगे। इसको लेकर पुरातत्व विभाग सुपरिटेंडेंट के साथ बैठक की जाएगी। इसे जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पुरामहत्व की चीजों पर स्टडी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही। इस मौके पर कालीबंगा संग्रहालय के कर्मचारी ईश्वर खोथ, पीए पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments