Header Ads

test

वर्तमान शिक्षा की चुनौतियों पर शिक्षकों ने किया मंथन, उपशाखा की कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

पीलीबंगा| राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की उपशाखा पीलीबंगा का वार्षिक अधिवेशन रविवार को कृषक विश्राम गृह में साहबराम भादू की अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन के प्रथम सत्र में वर्तमान शिक्षा की चुनौतियां व पीईईओ व्यवस्था पर चर्चा की गई। चर्चा में वक्ताओं ने कई पीईईओ की कार्यप्रणाली की निंदा कर रोष व्यक्त किया। निवर्तमान उपशाखा मंत्री मनफूल बिश्नोई ने गत सत्र की कार्यकारिणी के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। दूसरे सत्र में पर्यवेक्षक जिला मंत्री मनोहरलाल बंसल की देखरेख में उपशाखा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए साहबराम भादू को सभाध्यक्ष, आदराम कालवा व लालचंद वर्मा को उपसभाध्यक्ष, लालचंद झोरड़ को अध्यक्ष, कुलविंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, सुरेश शर्मा को मंत्री, नौरंग भारती को कोषाध्यक्ष, भूराराम मेहरड़ा को प्रवक्ता, सुमन बंसल को महिला मंत्री व नीलम गर्ग को महिला प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया। अधिवेशन को सुरेंद्र सहारण, जिला मंत्री व पर्यवेक्षक मनोहरलाल बंसल, साहबराम भादू, नौरंग भारती, मनफूल बिश्नोई, लालचंद झोरड़, कुलविंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, आदराम कालवा, भूराराम मेहरड़ा व लालचंद वर्मा आदि ने संबोधित किया।

No comments