Header Ads

test

पवन मितल मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत


पीलीबंगा| व्यापार मंडल पीलीबंगा के सचिव पवन मित्तल को उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। अभी हाल ही में संपन्न व्यापार मंडल के चुनावों में पवन मित्तल को छठी बार व्यापार मंडल पीलीबंगा के सचिव पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया था। मित्तल समय समय पर पीलीबंगा क्षेत्र की रेल समस्याओं के बारे में आवाज उठाते रहे हैं। मित्तल की नियुक्ति से क्षेत्र की रेल समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखने का मौका मिलेगा। वर्तमान में इस समिति में अलग अलग स्थानों से 13 सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

No comments