Header Ads

test

समर कैंप शुरू, सिखाएंगे आत्मरक्षा की बारीकियां

पीलीबंगा| कस्बे के जीनियस पब्लिक स्कूल में सेल्फ डिफेंस एंड फिटनेस वर्कशॉप द्वारा शुक्रवार से आयोजित किए जाने वाले समर कैंप का उद्घाटन एसडीएम डॉ. अवि गर्ग ने सुबह 10 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी विष्णु खत्री, पालिका उपाध्यक्ष अनिल सोनी, पीलीबंगा शिक्षण समिति के अध्यक्ष जगजीत सिंह सिद्धू व राष्ट्रीय ताई कवांडो कोच डॉ. संजयसूर्य वंशी होंगे। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवमोहन पटेल व अरूण सोनी ने बताया कि इस समर कैंप के दौरान महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर निशुल्क सिखाए जाएंगे तथा अन्य गतिविधियों जैसे मार्शल आर्ट, ताईकवांडो, स्केटिंग एवं नृत्य की कक्षाएं भी लगाई जाएंगीं।

No comments