Header Ads

test

कर्नाटक में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन दिया, कहा- देवेगौड़ा-कुमारस्वामी को प्रस्ताव मंजूर

   कर्नाटक चुनाव नतीजे (222/224*

 
पार्टी
बढ़त
जीत
कुल सीटें
2013
  • भाजपा1094104(+64)40
  • कांग्रेस96978(-44)122
  • जेडीएस+102838(-2)40
  • अन्य022(-20)22
बहुमत के लिए 113 सीटें
*नोट: 2 सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया था।
नई दिल्ली.कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 222 सीटों पर हुए चुनावों के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। वह 107 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 74, जेडीएस को 39 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना के शुरुआती आधे घंटे में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। इसके बाद एक घंटे तक उसकी भाजपा से कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन साढ़े नौ बजे के बाद भाजपा आगे निकलकर बहुमत तक पहुंच गई। राज्य में भाजपा से ज्यादा वोट शेयर हासिल करने के बाद भी कांग्रेस उसे शिकस्त नहीं दे पाई। बल्कि, सत्ताधारी पार्टी की सीटें पिछली बार से आधी रह गईं। कर्नाटक हारने के बाद कांग्रेस की सरकार पंजाब, मिजोरम और पुडुचेरी में बची है। वहीं, भाजपा अब 31 राज्यों में से 21 में सत्ता में पहुंची है।

पिछले चुनाव की तरह, वोट प्रतिशत से बढ़ने से बदल गई सरकार
- कर्नाटक में 12 मई को 224 सीटों में से 222 पर एक फेज में चुनाव हुए थे। राज्य के गठन के 46 साल बाद इस बार सबसे ज्यादा 72.13% वोटिंग हुई। 2008 (65.1%) के मुकाबले 2013 (71.45%) में करीब 6% वोटिंग ज्यादा हुई थी। तब सरकार बदल गई थी और भाजपा ने पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इस बार भी ऐसा ही हुआ। कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई।

No comments