Header Ads

test

परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूरे होने पर 22 मई को होगा युवा शक्ति सम्मेलन

पीलीबंगा| भाजयुमो देहात एवं नगर मंडल की बैठक गुरुवार को अरोड़वंश धर्मशाला में जिलाध्यक्ष सुशील जोशी की अध्यक्षता में हुई। जोशी ने बताया कि पोकरण परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूरे होने पर पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में युवा शक्ति सम्मेलन मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 मई सुबह 11 बजे लग्न पैलेस पीलीबंगा में भी भाजयुमो द्वारा युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुशील जोशी, महामंत्री मदन पूनियां, उपाध्यक्ष पंकज गोदारा, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष महेश पारीक, भाजपा नगर महामंत्री सुनील सैन, प्रमोद गाट, विजय बेनीवाल, भाजयुमो के देहात अध्यक्ष महेंद्र खिलेरी, पार्षद पवन किरोड़वाल, मनींद्र सिंह बाजीगर, गुरविंद्र मान, जसविंद्र सिंह, अनिल गोदारा, मोहनलाल, सुखचैन सिंह सहित अनेक भाजयुमो व नगर मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे। 

No comments