
पीलीबंगा : मुनि हिमांशु अपने 14 दिन का पीलीबंगा प्रवास संपन्न कर कल जैन भवन से विहार कर मूलचंद की फेक्ट्री में पधारें| वहा से सिन्धु घाटी सभ्यता के अवशेष कालीबंगा स्थित म्यूजियम का अवलोकन करने भी गए | मुनिश्री ने बताया की 5000 वर्ष पूर्व की सभ्यता के अवशेष देखने के बाद ऐसा लगता है की भारतीय संस्कृति बहुत ही समृद्ध थी |हमारा कृत्व्य हैकि हम इसको संभाल कर रखे | म्यूजियम के अधिकारी ईश्वरचंद ने मुनिश्री का अभिवादन किया | विहार में जैन समाज के श्रावक -श्राविकाएं भी सम्मिलित थे |
Post a Comment