Header Ads

test

गुरुगोबिंद सिंह के प्रकाश दिहाड़े के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन, आज होगा अखंड पाठ का प्रकाश

पीलीबंगा| श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा, डींगवाला द्वारा श्री गुरुगोबिंद सिंह के 351वें प्रकाश दिहाड़े के उपलक्ष्य में मंगलवार को गांव के मुख्य मार्गों से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा प्रांगण से प्रारंभ होकर सौदागरसिंहवाली ढ़ाणी, अमरपुरा राठान लटकनसिंहवाली ढ़ाणी होते हुए वापिस गुरुद्वारे में पहुंचा। नगर कीर्तन का जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के दौरान मुख्य ग्रंथी बाबा बिंदर सिंह रागी जत्थे छिंद्रपाल सिंह मानेवाला ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन में सेवादार सर्वजीत सिंह कंग, सुखचैन सिंह, मोहर सिंह, गुरचरण सिंह, हरपाल सिंह रामगढिय़ा, एक नूर खालसा फौज के तहसील अध्यक्ष बीकर सिंह, मलकीत सिंह सहित अनेक सेवादारों ने सहयोग किया। बीकर सिंह ने बताया कि गुरुगोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर 3 जनवरी बुधवार को अखंड पाठ का प्रकाश रखा जाएगा 5 जनवरी शुक्रवार को भोग पड़ेगा। भोग के उपरांत गुरु के प्रसाद का अटूट लंगर श्रद्धालुओं में बरताया जाएग।

No comments