Header Ads

test

गीतापाठ से गंगा स्नान जितना होता है पुण्य: स्वामी परमात्मदेव

पीलीबंगा | गीताभवन ट्रस्ट द्वारा गीता भवन प्रांगण में स्वामी परमात्मदेव महाराज के सान्निध्य में आयोजित किए जा रहे गीता जयंती महोत्सव के तहत दूसरे दिन शुक्रवार को स्वामी जी ने कहा कि गीता पाठ करने से गंगा स्नान जितना पुण्य प्राप्त होता है और पुण्य ही मनुष्य के जीवन को सुखी बनाता है। उन्होंने भक्त ध्रुव की तपस्या की कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को शास्त्रों की महत्ता के बारे में बताया। कथा में कृष्णलाल कामरा, कमेटी सचिव श्यामसुंदर शर्मा, हरबंसलाल महॢष, अमरनाथ गोयल, द्वारकाप्रसाद कर्वा, विजय बंसल, इंदोज दूधवाल, पंडित नरसीराम बृजलाल गर्ग का सहयोग रहा। 

No comments