Header Ads

test

बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम


पीलीबंगा. पूर्वप्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पंचायत समिति सभागार में पंचायत समिति प्रधान प्रेमराज जाखड़ की अध्यक्षता में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधान प्रेमराज जाखड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विनोद गोठवाल, पार्षद देवीलाल सीगड़, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद ललिता आसेरी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव आशीष बिश्नोई, पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा आदि ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन किए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विनोद गोठवाल ने कहा कि नेहरू जी सदैव बच्चों के ही बीच रहना पसंद करते थे। इस अवसर पर पार्षद नारायण सिंह रमाणा, सीताराम, मोहनलाल चोरा, छात्र नेता निखिल बिश्नोई, मंजू सोनी, सतपाल सैनी, पूर्णराम भार्गव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। 

No comments