Header Ads

test

जैन जीवन शैली के 9 आयामों की दी प्रस्तुति

पीलीबंगा| तेरापंथमहिला मंडल द्वारा सोमवार को जैन भवन में 'जैन जीवन शैली कार्यशाला' का आयोजन किया गया। कार्यशाला का प्रारंभ प्रेक्षावाहिनी के संवाहक ओमप्रकाश जैन ने मंगल भावना की सामूहिक स्तुति से करवाया। कन्या मंडल ने गीतिका प्रस्तुत की। ज्ञानशाला के बच्चों ने जैन जीवन शैली के 9 आयामों पर प्रेरणाप्रद प्रस्तुति दी। महिला मंडल ने जैन जीवन शैली की उपयोगिता पर सुंदर सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा नाहटा, ओमप्रकाश जैन तेरापंथ सभा के मंत्री सतीश पुगलिया ने जैन जीवन शैली के अनेकांत दृष्टिकोण, सकारात्मक सोच, मैत्री भाव अहिंसा आदि मुख्य आयामों की उपयोगिता के संदर्भ में जानकारी दी। महिला मंडल अध्यक्षा विनोद देवी बांठिया ने जैन जीवन शैली को राष्ट्र संत आचार्य तुलसी का महान अवदान बताते हुए कार्यशाला को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यशाला का संचालन हेमलता डाकलिया ने किया। 

No comments