Header Ads

test

साहबराम सभाध्यक्ष, आदराम लालचंद उपसभाध्यक्ष बने

पीलीबंगा| राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा पीलीबंगा का वार्षिक अधिवेशन मनोहरलाल बंसल की अध्यक्षता में कृषक विश्राम गृह में रविवार को संपन्न हुआ। अधिवेशन में बीईईओ कार्यालय व्यवस्था शिक्षा की चुनौती विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। निवर्तमान उपशाखा मंत्री दयाराम नायक ने संगठन की गत वर्ष की गतिविधियों का लेखा जोखा, प्रतिवेदन पढ़ा कोषाध्यक्ष नौरंग भारती ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके अलावा अधिवेशन में जिलाध्यक्ष राजेंद्र खोथ पूर्व जिला मंत्री जगदीश वर्मा के पर्यवेक्षण में आगामी वर्ष के लिए कार्यकारिणी का गठन करते हुए साहबराम भादू को सभाध्यक्ष, आदराम कालवा लालचंद बिश्नोई को उपसभाध्यक्ष, लालचंद झोरड़ को उपशाखा अध्यक्ष, मनफूल बिश्नोई को उपशाखा मंत्री, कान्हाराम कटारिया कुलविंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, दयाराम नायक को संयुक्त मंत्री, नौरंग भारती को कोषाध्यक्ष, भूराराम को कार्यालय मंत्री, काशीराम को प्राथमिक प्रतिनिधि, हीरालाल पालीवाल को उच्च माध्यमिक प्रतिनिधि, प्रवीण कासनियां को प्रचार मंत्री, सुमन बंसल को महिला मंत्री नीलम गर्ग को महिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। 

No comments