Header Ads

test

मानव एकता दिवस मनाया

पीलीबंगा| बाबागुरबचन सिंह जी महाराज एवं चाचा प्रताप सिंह जी की याद में सोमवार रात को निरंकारी सत्संग भवन में मानव एकता दिवस मनाया गया। निरंकारी मंडल प्रमुख डॉ. इंद्रजीत आहूजा ने बताया कि मानव प्रेम के सिद्धांतों को अपनाने एवं उन्हें जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साधूराम निरंकारी ने बाबा गुरबचन सिंह चाचा प्रताप सिंह के जीवन वृतांत एवं समाज में उनकी देन के बारे में विस्तार से बताया। सुनीता अयालकी, सुमन खन्ना, महावीर, मनीष रजत जग्गा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। समागम में सभी ने रक्तदान एवं अंगदान करने का संकल्प लिया। मंच संचालन डॉ. इंद्रजीत आहूजा ने किया। 

No comments