Header Ads

test

सड़के अब खून की प्यासी


Image result for bike accident imagesपीलीबंगा | स्मार्ट सिटी पीलीबंगा  की सड़के अब खून की प्यासी हो गयी है | जी हा आये दिन होने वाले चोराहो पर  एक्सीडेंटो को देख कर तो यही कहा जा सकता है | स्थानीय प्रशासन या तो सो रहा है या वो काम करना नहीं चाहता , पर ये तो पक्का है की प्रशासन की लापरवाही से आये दिन किसी न किसी चोराहे पर bikes आपस में टकरा जाती है और विकट दुर्घटना की आशंका बनी रहती है | लापरवाही किस तरीके से है - कही तो स्पीड ब्रेकर बिलकुल भी नहीं है और कही नाली के ऊपर बनी हुई पुलिया बेतरिब तरीके से बनाई हुई है | नाले नालियों के ऊपर बनाई गई पुलियों से हो रही परेशानी पर विचार विमर्श दिव्यांगों की सभा में भी किया गया। दिव्यांगों ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा इन पुलियों को काफी ऊंचा बना दिया गया, जिसकी वजह से दिव्यांगों को अपनी ट्राई साइकिलों को इनके ऊपर से निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर कई बार पालिका ईओ को अवगत करवाया गया परंतु पालिका अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।  
    अगर प्रशासन को बताया जाये तो अधिकारियो द्वारा अनदेखी और कभी चर्चा की जाये तो कहेगे की हमें तो किसी ने कुछ कहा ही नहीं |  क्या नगर प्लानिंग में सडको पर विचार किया गया था या नहीं , अगर किया था तो स्पीड ब्रेकर अथवा नालियों पर बनी पुलिया का क्या मानक तय किये थे , स्मार्ट सिटी को स्मार्ट केसे बनाएगा ये प्रशासन-  ये विचारणीय है | 

No comments