Header Ads

test

Summar Camp from 5 to 19 June at Govt. School

पीलीबंगा| एकतामंच पीलीबंगा की ओर से पांच से 19 जून तक सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि कैंप सुबह 8 से 10 बजे तक आयोजित होगा और 8 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी बच्चों को भारती अरोड़ा द्वारा सॉफ्ट टॉयज, 8 वर्ष से अधिक आयु वाली लड़कियों महिलाओं को मेहंदी, 8 वर्ष से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों 15 वर्ष से अधिक आयु वाली लड़कियों महिलाओं को जॉन द्वारा ऐरोबिक्स, 10 वर्ष से अधिक आयु के सभी शिक्षार्थियों को राजेश मिढ़ा द्वारा एंकरिंग पर्सनेलिटी डवलपमेंट, 8 वर्ष से अधिक आयु के सभी शिक्षार्थियों को रवि संजय द्वारा स्पोकन इंग्लिश, 6 से 12 वर्ष की आयु वाले सभी 12 वर्ष से अधिक आयु वाली लड़कियों महिलाओं को डांस, 8 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी शिक्षार्थियों को दीपक वर्मा द्वारा ड्राइंग तथा सभी आयु वाली लड़कियों महिलाओं को नीलम द्वारा ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम प्रमुख मनोज यादव के अनुसार शिक्षणार्थ को सीखने हेतु आवश्यक सामग्री अपने साथ लानी होगी तथा एक विद्यार्थी अधिकतम दो विषयों में ही पंजीकरण करवा सकेगा। 

No comments