Header Ads

test

कपास के उत्पादन में बड़ी गिरावट का अनुमान

मुंबई| एकअक्टूबर से शुरू हुए नए सीजन 2015-16 के दौरान देश का कपास उत्पादन 370.50 लाख गांठ रहने का अनुमान है। वर्ष 2014-15 में कपास उत्पादन अनुमानित 382.75 लाख गांठ हुआ था। इस लिहाज से नए सीजन के दौरान कपास उत्पादन में कमी का अनुमान लगाया गया है। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया का कहना है कि इस वर्ष उत्तर भारत में सफेद मक्खी के कारण फसल को नुकसान हुआ है। यह चिंता का कारण है। नए सीजन में उत्तरी जोन में कपास का कुल उत्पादन 47 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया गया है, जो पूर्व वर्ष में 53.50 लाख गांठ था। इस तरह इस साल उत्तरी जोन में कपास के उत्पादन में बड़ी गिरावट अाई है। 
एसोसिएशन के मुताबिक नए सीजन के दौरान देश में 463.15 लाख गांठ की उपलब्धि रहेगी, जबकि घरेलू खपत 325 लाख गांठ होने का अनुमान है। इसके चलते देश में कपास का सरप्लस स्टॉक 138.15 लाख गांठ रहने का अनुमान है। 

No comments