Header Ads

test

स्टूडेंट्स ने बनाई मनमोहक रंगाेली

पीलीबंगा. व्यापारमंडल पब्लिक स्कूल में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाचार्या परमजीत कौर के अनुसार रंगोली के जूनियर वर्ग में काव्या ग्रुप, साक्षी ग्रुप ने क्रमश: प्रथम द्वितीय तथा यशस्वी ग्रुप श्रेया ग्रुप ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं सीनियर वर्ग में शीतल ग्रुप ने प्रथम, आकांक्षा ग्रुप ने द्वितीय भावना स्नेहा ग्रुप ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी के जूनियर वर्ग में सरोजनी ग्रुप ने प्रथम कल्पना ग्रुप ने द्वितीय तथा सीनियर वर्ग में यमुना ग्रुप ने प्रथम सरस्वती ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में जीनियस लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल में भी रंगोली, दीप सज्जा, कविता एवं साज-सज्जा सामग्री निर्माण प्रतियोगिता हुई। शाला निदेशक पवन बांगड़वा के अनुसार रंगोली प्रतियोगिता में नेहरू सदन प्रथम तथा गांधी शास्त्री सदन द्वितीय स्थान पर रहे। दीप सज्जा में पंकज खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साज-सज्जा सामग्री निर्माण में आदिति कुलदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

No comments