Header Ads

test

कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए

पीलीबंगा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष गोदारा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक युग का महान नेता बताया। इस अवसर पर सुरेश रोहतकिया, मन फूलराम नाखाणी, कृष्ण गोयल वीरा, बलवीर सिंह सिद्धू, रफीक मोहम्मद लोदी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार गोठवाल, सतपाल सैनी व शिवराज गोदारा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

No comments