मजदूर शक्ति संगठन की बैठक 16 April को
पीलीबंगा. मजदूर शक्ति संगठन (किशन) की बैठक रविवार को पैलेस में हुई। इसमें लोकसभा चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कानहेवाला, अयालकी, लोंगवाला, हांसलिया, पीलीबंगा गांव तथा कालीबंगा के नरेगा श्रमिकों ने भाग लिया। इमीलाल बिश्नोई, लाभ परिहार, सोम बिश्नोई, कलवंत चारण, रोशनी देवी, भंवरी देवी, बलदेव सिंह आदि ने विचार रखे। इसके बाद 16 April को बैठक करने का निर्णय लिया गया।

Post a Comment