Header Ads

test

पत्नी पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

पीलीबंगा | गांव अहमदपुरा में पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया, कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। एएसआई घुक्करसिंह ने बताया कि बुडानिया थेहड़ हरियाणा निवासी कृष्णसिंह पुत्र बुधराम इन दिनों अहमदपुरा अपने ससुराल आया हुआ था। उसकी पत्नि रामप्यारी अन्य किसी के साथ मोबाइल पर बात करती थी। पति कृष्णसिंह को यह पसंद नहीं था उसने 10 अक्टूबर की रात्रि पत्नि पर कस्सी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। हनुमानगढ टाऊन से उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रामप्यारी की हालत ठीक नहीं होने से वह बयान नहीं दे पाई।

No comments