Header Ads

test

गांधी व शास्त्री जयंती पर पंजाब पैलेस में रक्तदान शिविर लगाया

पीलीबंगा. युवक कांग्रेस द्वारा बुधवार को गांधी व शास्त्री जयंती पर पंजाब पैलेस में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में पुरोहित ब्लड बैंक की टीम ने 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विनोद गोठवाल, यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष विक्रम कंग, लोकसभा महासचिव अनिल सहारण आदि उपस्थित थे। स्वामी विवेकानंद युवा शाखा द्वारा संस्था कार्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। शाखाध्यक्ष दिनेश पारीक व एडवोकेट सुरेंद्र सुथार ने दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला। विजयचंद दुग्गड़, मनोज यादव आदि उपस्थित थे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य केसरदेव शर्मा, डॉ. भंवरलाल, बनवारीलाल आर्य आदि ने विचार रखे। 

No comments