Header Ads

test

रामलीला की शुरुआत

पीलीबंगा. वार्ड 9 में पुराने व्यापार मंडल कार्यालय के पास रामलीला का उद्घाटन मंगलवार रात को पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा ने फीता काट कर किया। पं. महेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाकर रामलीला की शुरुआत कराई। कलाकारों द्वारा भगवान श्री गणेश की वंदना गाई गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमानप्रसाद रोहतकिया, श्रीराम नाटक क्लब के अध्यक्ष कृष्ण वीरा, संरक्षक मंडल के सदस्य दर्शनलाल जिंदल, डॉ. सुशील कुमार आसेरी आदि उपस्थित थे। रामलीला के प्रथम दिन राम नाटक क्लब के कलाकारों द्वारा नारद मोह व विष्णु लोक के दृश्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया। 

No comments