Header Ads

test

शब्द गुरु चेतना पैदल यात्रा का अहमदपुरा गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत

पीलीबंगा |निकटवर्ती रावला कस्बे से अमृतसर के लिए रवाना हुई खालसा पंथ की 'शब्द गुरु चेतना पैदल यात्रा' का रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव अहमदपुरा पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा अहमदपुरा की संगतों ने श्रद्धालु यात्रियों के लिए लंगर की व्यवस्था की। शब्द गुरु चेतना पैदल यात्रा के जत्थेदार सुबेग सिंह ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु साहिब के पावन संदेश को जन-जन तक पहुंचा कर लोगों को सच्चे सुख के साथ जोडऩा है। इस अवसर पर ग्रंथी गुरचरन सिंह अहमदपुरा, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह, जीत सिंह, प्रगट सिंह, मनजीत सिंह आदि ने लंगर सेवा दीं। 

No comments