Header Ads

test

आपदा पीडि़तों के लिए धन एकत्रित किया

पीलीबंगा | भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक वार्ड 15 में शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्रोपदी मेघवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पीडि़त लोगों की सहायता के लिए सहायता राशि उत्तराखंड मुख्यमंत्री सहायता कोष में भिजवाने की बात कही गई। बैठक में पवन किरोड़ीवाल, अनिल बिश्नोई, जितेंद्र बेगड़, रामकुमार, पटेल बिश्नोई, सुखचैन, विश्वजीत सैन, राजकुमार धाणक, सुरेश योगी, दीपक वाल्मिकी, गिरधारीलाल, जगजीतसिंह आदि ने विचार रखे। इससे पूर्व उत्तराखंड त्रासदी में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद द्रोपदी मेघवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गांव लिखमीसर, सुंदरसिंहवाला, खरलीया आदि गांवों में दौरा कर ग्रामीणों से पीडि़तों की सहायता करने को कहा। 

No comments