Header Ads

test

गांव गुरुसर मोडिया में अवतार माह पर रूहानी सत्संग में डेरा प्रमुख गुरमीतराम रहीम सिंह ने दिए प्रवचन

सत्संग में आने से जीवन सफल नहीं होता, बल्कि सत्संग में सुने विचारों पर अमल करने से सफलता मिलती है। सत्संग के विचारों पर अमल करने से पहाड़ जैसे रोग भी कंकर में तब्दील हो जाते हैं। यह शबद गांव गुरुसर मोडिया में अवतार माह पर रूहानी सत्संग में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा ने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुुए कहे। उन्होंने भजन 'सुन के विचार और मन में यह धार, नाम जप जीवन सफल करे' की व्याख्या करते हुए कहा कि सत्संग ही सफलता का आधार है जबकि मन बड़ा शैतान है। मन मनुष्य को सब्जबाग दिखाता है। उन्होंने नशा, भ्रूण हत्या, वेश्यावृत्ति जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर इंसान को दीनता नम्रता धारण कर सत्संग सुनकर उस पर अमल करना चाहिए। ईश्वर का सिमरण करने से आत्म बल और सहन शक्ति बढ़ती है। इससे मोक्ष मुक्ति प्राप्त हो सकती है। सत्संग के बाद गुरुमंत्र तथा रुहानी जाम का कार्यक्रम हुआ। इससे पहले सत्संग पंडाल में महिलाओं ने थाली बजाकर स्वागत किया। पंडाल को फूल मालाओं एवं अन्य आकर्षक दीप मालाओं से सजाया गया था। गुरुसर मोडिया में पंडाल बारिश से भीगने के कारण सत्संग से कुछ घंटे पहले पंडाल सूरांवाली गांव के समीप लगाया गया। इस मौके पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था गड़बड़ा गई। बसों सहित अन्य वाहन मेन रोड पर ही रोक दिए गए। इसके चलते अमरसिहंवाला से कैंचियां तक लंबी कतार लग गई। बीच-बीच में कई बार जाम भी लगा। ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सत्संग में पंजाब, हरियाणा, यूपी व राजस्थान सहित अन्य क्षेत्रों से हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। 
 

No comments